NDA EXAM: 10वीं और 11वीं के गणित सूत्रों को अच्छे से पढ़कर करें तैयारी
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से एनडीए परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2024 है। आवेदन करने के लिए यूपीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा।
यूपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 400 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इस एग्जाम के माध्यम से नेवल डिफेंस एकेडमी, आर्मी 208 पद (10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) नेवी 42 पद (12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) एयरफोर्स के 92 पद, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल 18 पद एवं ग्राउंड ड्यूटी नान टेक्निकल 10 पद, नेवल एकेडमी 30 पद री भर्ती की जानी है।
कैरियर काउंसलर डा. अजीत वरवंडकर ने बताया कि एनडीए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स एवं मैथ्स विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से पहले एवं 1 जुलाई 2008 के बाद न हुआ हो। परीक्षा पाठ्यक्रम में गणित और जनरल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय पर ध्यान देना होगा। पिछले तीन वर्षों के प्रश्न पत्रों को दर करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही गणित के प्रश्नों को समय बद्ध तरीके से हल करें। 10वीं और 11वीं के गणित सूत्रों को पुनः अच्छे से पढ़कर तैयारी करें।