Board Exam 2024: परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में कैसे लिखें... संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य ने कहीं ये बात
2024-01-17 11:40 AM
2246
रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं का मौसम आने वाला है, अतः संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य और माध्यमिक शिक्षा मंडल के लेखाकंन विषय समिति के सयोजक ने अपने 29 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए निम्नांकित बातों पर ध्यान रखने पर प्रकाश डाला।
- सर्वप्रथम प्रश्न पत्र हल करने का क्रम प्रारंभ से अंतिम प्रश्न तक होना चाहिए, क्योंकि मूल्यांकनकर्ता को उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अंक प्रविष्टि करनी होती है।अतः क्रम नहीं बदलना चाहिए।
- प्रश्न पत्र को 10 मिनट तक पढ़ने के बाद हल करना प्रारंभ करना चाहिए।
- पहले चरण में आसानी से बनने वाले प्रश्नों को हल करना चाहिए, जो उत्तर नहीं बन रहे हैं उनके लिए उत्तर की शब्द सीमा के अनुसार स्थान छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।
- प्रथम चरण के पश्चात विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, इसके पश्चात उन रिक्त स्थानों के प्रश्नों को हल करना चाहिए।
- सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है, क्योंकि दो चरणों में उत्तर लिखने के बाद निश्चित रूप से उन प्रश्नों को भी हल करने में सहायता मिल जाएगी, जिनका उत्तर याद नहीं है।
- उत्तर क्रमांक व उन पर आबंटित अंक का उल्लेख सभी प्रश्नों पर शीर्षक के रुप में अंकित करना चाहिए।
- प्रश्न का उत्तर समाप्त होने के बाद दो लाइनें छोड़कर अगला प्रश्न हल करना चाहिए।
- पृष्ठ के अंतिम लाइनों से कोई भी नया प्रश्न हल नहीं करना चाहिए।
- अंत में उत्तरपुस्तिका का अंतिम निरीक्षण करके ही जमा करना चाहिए।
- बच्चों को वार्षिक परीक्षा के लिए अभी से 10 पेज लेकर उसे रफ कर लेना चाहिए। प्रत्येक पेपर के लिए दो पेन। ताकि परीक्षा हाल में आपकी राइटिंग स्मूथ हो।
- बच्चों को वार्षिक परीक्षा के लिए अभी से 10 पेज लेकर उसे रफ कर लेना चाहिए। प्रत्येक पेपर के लिए दो पेन। ताकि परीक्षा हाल में आपकी राइटिंग स्मूथ हो।