शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

BSNL ने मचाया धमाल ... 400 रुपये से कम के रिचार्ज पर मिलेगी पांच माह की वैलिडिटी जानें- विस्तार से

डेस्क। देश की सरकारी टेलीफोन कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स का खास ख्याल रखते हुए कम कीमत से लेकर अधिक वैलिडिटी वाले प्लांस को ऑफर करती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज करते हैं और परेशान हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा खास प्लान लेकर आए हैं। जिससे एक बार अगर आप एक्टिव कर लेते हैं तो 5 महीने के लिए आपको पूर्ण रूप से छुट्टी मिल जाएगी. आइए इस प्लान के बारे में जानते है।

बता दें कि, आज हम जी प्लेन की बात कर रहे हैं वह 5 महीने की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इसके लिए आपको केवल 397 खर्च करने होंगे जो बाकी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है। क्योंकि इतनी कीमत में एक महीने की वैलिडिटी के प्लान दूसरी कंपनियां ऑफर करती हैं।

अगर आप बीएसएनएल (BSNL) के इस रुपए 397 वाले प्लान को एक्टिव करते हैं तो 150 दिनों तक आपको छुट्टी मिल जाएगी और इसमें आपको फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस प्लान में 2 महीने बाद आपकी आउटगोइंग सर्विस को बंद कर दिया जाएगा और इनकमिंग सर्विस पूरे 5 महीने तक चलती रहेगी।