शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर.... अब साल में तीन बार दे सकेंगे एग्जाम

डेस्क। आईसीएआई यानी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA की फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है। ICAI अब साल में तीन बार CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित करेगा। अभी तक यह परीक्षा साल में दो बार होती थी। ICAI ने यह फैसला अपनी 430वीं बैठक में लिया, जिसका आयोजन मार्च 7 को नई दिल्ली में हुआ था।

नई प्रणाली में सीए की फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी, मई-जून और सितंबर में होगी। इससे पहले मई-जून और नवंबर-दिसंबर में परीक्षा होती थी। ज्यादा बार परीक्षा का आयोजन कराने से छात्रों को ज्यादा बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बता दें कि ग्लोबल लेवल एग्जाम में भी परीक्षा आयोजन कराने की दर ज्यादा होती है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि ये फैसला छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है। इंस्टीट्यूट ने कहा कि नए बदलावों के बाद अब एग्जाम के आयोजन के अंतराल का समय 6 महीने से घटकर 4 महीने हो जाएगा। इससे छात्रों को एग्जाम में बैठने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

ICAI ने जून-मई में होने वाली सीए परीक्षाओं की फाइनल डेट जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में अब तक 4 लाख 36 हजार 500 छात्रों ने रजिस्टर किया है। सीए फाउंडेशन एग्जाम 20-26 जून 2024 के बीच होगा। सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप की तारीख अलग-अलग हैं और ये 3-13 मई के बीच आयोजित होंगा। सीए फाइनल परीक्षा भी मई महीने में पूरी हो जाएगी।