स्वास्थ्य के लिए खीरा लाभदायक... जानिए कब खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा
डेस्क। आमतौर पर हम सभी सलाद में खीरा अवश्य खाते है। फिर चाहे हमे सलाद लंच में मिले या डिनर में। लेकिन हम आपको आज बता रहे है कि दिन और रात दोनों समय खाने के अलग-अलग फायदे होते है। आमतौर पर खीरा दिन में खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं रात में खाने से उसका उतना लाभ नहीं मिलता है। खीरा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता है। इसलिए स्वास्थ्य के जानकार इसे लंच के समय में खाने की सलाह देते है।
रात में खीरा खाने से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। रात में खारी पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे नींद भी खराब हो सकती है। रात में खारी खाने से पेट भी खराब हो सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें रात में खीरा नहीं खाना चाहिए। रात में खीरा खाने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है।
सुबह का समय खीरा खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप नाश्ते के बाद और खाने से पहले खीरा खाएं। इससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे और आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। खाने से आधा घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है।
दिन में खीरा खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। खीरा खाने से मेटबॉलिज्म मजबूत होता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन भी कम होने लगता है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खारी खाने में कैल्शियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।