Skill Development: बेरोजगार युवा खुद का स्टार्टअप करना चाहते है तो यहां लें ट्रेनिंग
रायपुर। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राजधानी रायपुर मे किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज यानी 10 मार्च निर्धारित है।

रायपुर जिले में कोई भी व्यक्ति जो स्वयं का स्टार्टअप, व्यापार या कोई व्यवसाय प्रारंभ करना चाहता है। व्यापार में आने वाली विभिन्न समस्याओं को दूर करके अपने व्यापार को उन्नतशील/प्रगतिशील बनाना चाहता है तो यह ट्रेनिंग उसके लिए लाभकारी होगी। यह ट्रेनिंग समर्थ स्टडी सेंटर आरएमएस कालोनी टैगोर नगर में दी जाएगी।

संस्था के संचालक ने बताया कि पंजीयन की अंतिम 10 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक बेरोजगार ट्रेनिंग के लिए इस लिंक (https://bit.ly/PM-EDP) में जाकर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट फ़ोटो, बैंक पासबुक, पैनकार्ड आवश्यक होगा। चयन एवं प्रशिक्षण
Gen ST,SC,OBC सभी वर्ग के लिए है।