देश-विदेश

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड... पोर्न रैकेट से जुड़ा है मामला

डेस्क। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक यह रेड सुबह 6 से चल रही है। इस मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। राज के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे बल्कि उन्होंने देश के कानून को गच्चा देने के लिए भी पूरा इंतज़ाम कर रखा था। सबसे पहले ये जान लीजिए कि आख़िर ये राज़ खुला कैसे? मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इसी साल 4 फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

----------