देश-विदेश

Bamboo Craft Exhibition: राजधानी में हो रहा आयोजन, राज्य के इस जिले के टीम पहुंची, लोगों को लुभा रहा लैंप शेड, डस्टबिन और फाइल फोल्डर

भोपाल। केंद्रीय किसान मंत्रालय की ओर से पीएचडी हाउस नईदिल्ली में दो दिवसीय बांस विकास कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश राज्य बांस मिशन ने भी अपनी सहभागिता निभाई। 
 
प्रदर्शनी में हरदा जिले के बांस उत्पादों का 'एक जिला- एक उत्पाद' के तहत विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया। भोपाल के बांस उद्यमी असित कुमार साहा ने भी अपनी कंपनी फाइन क्राफ्ट इंडिया की बांस से निर्मित घर की सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया।
 
 
वन मंडल हरदा के स्टॉल में बांस से निर्मित फर्नीचर, टोकरी, लैंप शेड, गुलदस्ते, कोस्टर और गुल्लक जैसे उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की कुशल कारीगरी दर्शकों को खूब पसंद आई। फाइन क्राफ्ट इंडिया के स्टॉल में बांस से बने लैंप, लैंप शेड, डस्टबिन, फाइल फोल्डर और कैरीबैग का प्रदर्शन किया गया।
 
मध्यप्रदेश, 3 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बांस उत्पादन और 50 मिलियन मीट्रिक टन बांस भंडार के साथ बांस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के बांस मिशन भी शामिल हुए।
 
----------