देश-विदेश

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन... 106 लोगों का होगा सम्मान... छत्तीसगढ़ से 3 को पद्मश्री अवार्ड

पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार 22 मार्च, 2023 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया है। शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री के लिए चयनित विशिष्ट लोगों को सम्मान प्रदान करेंगी। जिनमें 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। दिवंगत समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पश्चिम बंगाल के डॉ दिलीप महालनबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। इनके अलावा संगीतकार जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोसी, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वरधान को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

वहीं, पद्म श्री की बात करें, तो आकाश एयरलाइंस शुरू करने वाले पूर्व शेयर ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत इस पुरस्कार से से सम्मानित किया गया। तो, बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक गणित के विशेषज्ञ आनंद कुमार और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी पद्मश्री मिलेगा। 
 
छत्तीसगढ़ से इस बार तीन लोगों को पद्म श्री सम्मान हासिल होगा, जिनमें श्रीमती उषा बारले, डोमर सिंह कंवर और अजय कुमार मंडावी का नाम शामिल है। इन तीनों को ही कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
 
 
----------