महाराष्ट्र के भंडारा जिले स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट : राहत टीमें मौजूद
नई दिल्ली | महाराष्ट्र के भंडारा जिले स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह को भयंकर विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में अब तक 5 कर्मचारियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। यह विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ। फैक्ट्री में हुए इस भयानक ब्लास्ट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भारी सामान और हथियारों के टुकड़े फैले हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभी भी कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे होने का अनुमान हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं।
बताया जा रहा है ब्लास्ट इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बचाव और चिकित्सा दलों को विस्फोट स्थल पर तैनात किया गया है और जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। विस्फोट के कारण कारखाने में आग की चपेट में आने से लोगों की मौत हई। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज 4 से पांच किमी दूर तक सुनाई दी है | आवाज सुनकर आसपास के लोग कारखाने की ओर दौड़े, कारखाने से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी | जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित फैक्ट्री की सी सेक्शन 23 बिल्डिंग में हुआ। घटनास्थल पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें मौजूद हैं।