दुनिया की सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति वाले देशों में भारत चौथे रैंक पर
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की लिस्ट जारी
नई दिल्ली | ग्लोबल फायरपावर ने साल 2025 की नई लिस्ट जारी कर दी है | ग्लोबल फायरपावर एक संस्था है, जो दुनिया भर के देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर उनकी रैंकिंग तय करती है | लिस्ट में विश्व के सभी देशों की रैकिंग बताई जाती है | इस बार की रैंकिंग ने पाकिस्तान को हिला दिया है।
ग्लोबल फायरपावर की ताजा रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है | यानी भारत की सैन्य शक्ति दुनिया भर में चौथे नंबर पर है | साल 2025 की तरह ही भारत 2024 में भी दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति थी | हालांकि, पाकिस्तान पिछली बार के मुकाबले इस बार और नीचे गिर गया है | लिस्ट में हर बार की तरह ही अमेरिका नंबर एक पर है | दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे नंबर पर चीन काबिज है।
ग्लोबल फायरवार इंडेक्स 60 मानकों के आधार पर सेनाओं की ताकत का मूल्यांकन करता है. जैसे- सैन्य इकाइयां, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय स्थिति, तकनीकी विकास और भौगौलिक स्थिति आदि मानक शामिल हैं।
2025 की टॉप-10 सैन्य शक्तियां :-
अमेरिका: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0744, रूस: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788, चीन: पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है, भारत: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184, दक्षिण कोरिया: पावर इडेक्स स्कोर 0.1656, यूके: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785, फ्रांस: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1878, जापान: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1839, तुर्की: पावर इंडेक्स स्कोर 0.1902, इटली: पावर इंडेक्स स्कोर 0.2164 |
भारत का पड़ोसी देश और आतंकवाद का सरपरस्त देश पाकिस्तान 2024 में फायपावर रैंकिंग में नौवें नंबर पर था | हालांकि, इस बार लिस्ट ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है | पाकिस्तान 2025 में नौवें से फिसलर 12वें स्थान पर आ गया है | लिस्ट सैन्य शक्ति में पाकिस्तान की गिरावट दर्शाती है | पाकिस्तान की सैन्य स्थिति और रक्षा आधुनिकीकरण में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है |