देश-विदेश

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी, सड़कों पर भरा पानी, 40 फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी,

 दिल्ली-NCR में देर रात से से भारी बारिश हो रही है। बिजलियों की गड़गड़ाहट के बीच भारी बारिश का दौर आज भी जारी है। भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। बारिश और खराब मौसम के मुताबिक लगभग 35 फ्लाइट्स प्रभावित हुए हैं। बारिश की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग  ने आज भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। विशेष रूप से उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

पालम मौसम केंद्र ने 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की पुष्टि की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

----------