देश-विदेश

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक

सीएससी सीएसआर संगोष्‍ठी 2025 समावेशी विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण था। इसमें सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में प्रौद्योगिकी को रखा गया। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव अतुल कुमार तिवारी द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से शहरी-ग्रामीण अंतर को पाटने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की शक्तिशाली भूमिका के बारे में बताया गया।

सीएससी सीएसआर संगोष्‍ठी 2025 के उद्घाटन के दौरान कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहासीएससी प्रौद्योगिकी के माध्यम से शहरी-ग्रामीण अंतर को पाटने वाले एक क्रांतिकारी विचार है। उनकी टिप्पणियों ने ग्रामीण सशक्तीकरण और समावेशी विकास के माध्यम से एक स्थायी कल के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का लाभ उठाने के कार्यक्रम के केंद्रीय विषय पर प्रकाश डाला।

तिवारी ने भारत की सामाजिक पूंजी को मजबूत करने में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की दूरदर्शी भूमिका का भी उल्लेख किया। यह ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने सीएसआर पहलों को आगे बढ़ाने में सीएससी अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका विशेष रूप से ग्रामीण आबादी के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और डिजिटल सशक्तिकरण में इसे स्वीकार किया। उन्‍होंने इसके राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप होने के लिए, विशेष रूप से पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण देने के लिए सीएससी की प्रशंसा की।

सीएससी अकादमी और भारतीय ईएसजी नेटवर्क द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में सरकार, कॉर्पोरेट और विकास क्षेत्र के अग्रणी एक साथ आए और इस बात पर चर्चा की गई कि सीएसआर किस प्रकार पर्यावरणीय स्थिरता, सामुदायिक विकास और ग्रामीण भारत में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है।

 

 

----------