देश-विदेश

Badrinath: गेंदे के फूलों से सजा बद्रीनाथ धाम, कल पूरे विधान के साथ खोला जाएगा कपाट

 उत्तराखंडभगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले धाम को फूलों से सजाया जा रहा है, जो बेहद खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत शनिवार को भगवान उद्धव, गरुड़ उत्सव डोलियां और आदि गुरु शंकराचार्य जी गद्दी परम्परा अनुसार बदरीनाथ धाम पहुंच गईं। मंदिर के कपाट कल, 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।

शनिवार दोपहर को श्री बदरीनाथकेदारनाथ मंदिर समिति तथा केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज की उपस्थिति में बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट इस यात्रा काल हेतु खुल गये।

Badrinath Dham Opening Date 2025 इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों, पुजारीगणों ने भैरव नाथ जी की पूजा-अर्चना संपन्न की और निर्विघ्न यात्रा एवं जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे।

----------