केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी
डेस्क। केदारनाथ में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने आया एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। यह हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी मेडिकल सेवा के तहत केदारनाथ भेजा गया था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर मरीज को लेने के लिए आया था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी कारणों से वह असंतुलित होकर जमीन से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिए गए और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। इसमें दिल्ली से दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।