देश-विदेश

ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

----------