देश-विदेश

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन में 23 % शिकायतें दक्षिणी राज्यों से.... निपटान में केरव और कर्नाटक अव्वल

नईदिल्ली। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने और संस्थागत दक्षता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 13 जून 2025 को चेन्नई में दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपभोक्ता संरक्षण पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव  निधि खरे ने अपने मुख्य भाषण में इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल युग में अनुकूल कानूनी और डिजिटल तंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने राइट टू रिपेयर पोर्टलई-जागृति और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को मजबूत बनाने जैसी पहलों के महत्व को रेखांकित किया। ये मुकदमेबाजी से पहले उपभोक्ता शिकायतों के निवारण का त्वरितपरेशानी मुक्त और सस्ता तरीका है। उन्होंने डार्क पैटर्नफर्जी समीक्षा और भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीपीए के नियामक उपायों का भी उल्लेख किया और दक्षिणी राज्यों के अनुकरणीय प्रदर्शन की प्रशंसा कीविशेषकर मामले निपटान दरों में। उन्होंने निरंतर नवाचारसहयोग और विश्व स्तरीय शिकायत निवारण के लिए समावेशी पहुँच का आह्वान कियाविशेषकर मध्यस्थता और आभासी सुनवाई के माध्यम से।

उन्होंने आगे बताया कि 2025 में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर 5.41 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 23% दक्षिणी राज्यों से थींजो मजबूत क्षेत्रीय भागीदारी को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज 28.54 लाख मामलों में से केवल 5.62 लाख मामले लंबित हैं जिनमें दक्षिणी राज्यों का हिस्सा केवल 13.34% है। उन्होंने दक्षिणी क्षेत्र के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि कर्नाटक और केरल आयोगों ने दर्ज मामलों की तुलना में अधिक मामलों का निपटारा किया और कई जिला आयोगों ने लगातार तीन वर्षों तक 100% से अधिक मामले निपटाए​​उन्होंने यह भी बताया कि वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से 11,900 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने एआई-संचालित एकीकृत प्लेटफॉर्म ई-जागृति का परिचय देते हुए कहा कि इसमें ई-दाखिल और कॉन्फोनेट जैसी प्रमुख प्रणालियों को एक किया गया है। यह चैटबॉट-आधारित पंजीकरणबहुभाषी पहुंच और कानूनी पेशेवरों और दिव्यांग उपयोगकर्ताओं के लिए सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

उद्घाटन सत्र के दौरानएनसीडीआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बढ़ते दायरे और पारंपरिक अदालतों से उपभोक्ता आयोगों की ओर बढ़ते मुकदमेबाजी के बारे में बताया। उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोगों को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और उनसे उपभोक्ता विवाद समाधान में दक्षता और पहुंच बढ़ाने के लिए अधिक डिजिटल-अनुकूल और तकनीक-सक्षम दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। न्यायमूर्ति साही ने तेजी से बदलते परिवेश की मांगों को पूरा करने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने आयोग के आदेशों को प्रभावी रूप से लागू करना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक निकायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का भी आह्वान किया और विशेषज्ञ की राय की आवश्यकता वाले मामलों जैसे कि चिकित्सा संबंधी लापरवाही या ऑटोमोबाइल विवाद में समय पर समन्वय की सलाह दी ताकि जांच के कारण से न्याय में देरी न हो और उपभोक्ताओं के मामलों का समय पर निवारण सुनिश्चित हो सके।

कार्यशाला में चार विषयगत तकनीकी सत्र और दो समानांतर सत्र शामिल थे। इन सत्रों की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही ने की और सह-अध्यक्षता श्रीमती निधि खरे ने की। इनमें प्रमुख क्षेत्रों में उपभोक्ता शिकायत निवारण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन सत्रों में न्यायिक प्रमुखोंराज्य के अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी के साथ ई-जागृतिरियल एस्टेट और बीमा शिकायत निवारण तंत्र और चिकित्सा संबंधी लापरवाही के मामलों के निवारण में डिजिटल नवाचारों के बारे में चर्चा की गई। समानांतर सत्रों में जन विश्वास अधिनियम, 2023 के अनुरूप विधिक माप विज्ञान को लागू करने के महत्व और स्वतंत्र परीक्षण के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करनेदक्षिणी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के संरक्षण और उद्योग की जवाबदेही में राष्ट्रीय परीक्षण शाला की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

विभाग देश भर में उपभोक्ता मामलों की नियमित निगरानी के लिए केंद्रित प्रयास कर रहा है। इस अभियान में भारत के विभिन्न भागों में एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशालाओं और राज्य-विशिष्ट बैठकों का आयोजन शामिल है। ये चर्चाएं लंबित उपभोक्ता मामलों के मुद्दे पर चर्चा करने और तेज़ और अधिक प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक समाधानों की पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करती है।

 

----------