देश-विदेश

कालीन नगरी को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित....

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भदोही दौरे को लेकर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि GI टैग प्राप्तविश्व विख्यात कालीन नगरीभदोही आज पारंपरिक बुनकरी, MSME उद्यमिता और वैश्विक निर्यात में नए आयाम स्थापित कर रही है। आज जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करूंगा। भदोही को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने हेतु डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 1:35 बजे भदोही पहुंचेंगे। जहां वो कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद CM योगी (CM Yogi Bhadohi Visit) वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक पेड़ की महत्ता पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

सीएम योगी के भदोही दौरे (CM Yogi Bhadohi Visit) को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समीक्षा बैठक मद्देनजर सभी अधिकारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है। शहर में बैरिकेडिंग और अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं।

----------