दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधा अब रात आठ बजे तक

0- कामकाजी मरीजों की बहु प्रतीक्षित मांग अभी हुई पूरी, नाममात्र फीस पर करवा सकेंगे फिजियोथेरेपी

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी स्थित फिजियोथेरेपी सेंटर में अब इलाज की सुविधा शाम चार बजे से बढ़ाकर रात आठ बजे तक की दी है। इसके लिए अब तीसरे फिजियोथेरेपिस्‍ट डीके नेताम अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
फिजियोथेरेपी सेंटर प्रकल्‍प प्रभारी आस्‍था काले ने बताया कि काफी समय से ऑफिस में काम करने वाले ऐसे पीड़ितों की ओर से देर शाम तक फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधा जारी रखने की मांग की जा रही थी, जो अपने कार्यस्‍थल से ही शाम पांच-छह बजे के बाद लौट पाते हैं। उनकी मांग के मद्देनजर तीसरे फिजियोथेपिस्‍ट डीके नेताम की सेवाएं शाम चार बजे से रात आठ बजे तक ली जा रही हैं। 
मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने फिजियोथेरेपी सेंटर की बढ़ी हुई सुविधा को लेकर विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि नौकरीपेशा, कामकाजी मरीजों को शाम चार से रात आठ बजे की फिजियोथेरेपी सेवाओें का लाभ मिलेगा। बताते चलें कि महाराष्‍ट्र मंडल में फिजियोथेरेपी की सुविधा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक डॉ. अंकिता काले के माध्‍यम से, दोपहर 12 बजे से चार बजे तक डॉ. संगीता कश्‍यप और अब शाम चार बजे तक रात आठ बजे तक फिजियोथेरेपिस्‍ट डीके नेताम के माध्‍यम से मिल रही हैं। मंडल की यह जनसुविधा नाममात्र फीस उपलब्‍ध कराई जाती है और अति निम्‍न आय वाले मरीजों के लिए अध्‍यक्ष की अनुशंसा पर यह सुविधा नि:शुल्‍क भी की जाती है।