देश-विदेश

PAN Card के नियमों में किया गया बदलाव, अब घर बैठे आसानी से बनाएं

PAN Card: सरकार ने पैन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव किया है. 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. यदि किसी व्यक्ति के पास आधार नहीं है, तो वह अब नया पैन कार्ड नहीं बनवा पाएगा. इस कदम का उद्देश्य कर चोरी रोकना और दस्तावेजी पारदर्शिता को बढ़ावा देना है.

जिन व्यक्तियों के पास पहले से पैन कार्ड है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने पर उनका पैन 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय’ (Inactive) घोषित कर दिया जाएगा. यानी वे उस पैन नंबर का उपयोग किसी भी वित्तीय कार्य में नहीं कर सकेंगे.

पैन (स्थायी खाता संख्या) आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक पहचान पत्र है. यह दस्तावेज़ निम्नलिखित कार्यों में अनिवार्य है:

यदि आपके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, तो आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 10 मिनट में फ्री में ई-पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आधार नंबर अनिवार्य है और मोबाइल नंबर उससे लिंक होना चाहिए.

यदि आप डिजिटल के बजाय फिजिकल पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹107 शुल्क देना होगा. यह कार्ड 15 से 30 दिनों के भीतर डाक द्वारा आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

 

----------