पीएम मोदी ने महिलाओं और बाल कल्याण में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी के लाभ पर एक लेख किया साझा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महिला और बाल कल्याण में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी के लाभ पर एक लेख साझा किया है। इस लेख में बताया गया है कि किस तरह सरकार ने महिलाओं और बाल कल्याण में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए पोस्ट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा जी ने लिखा है कि किस तरह सरकार ने महिलाओं और बाल कल्याण में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। पोषण ट्रैकर, एक समर्पित शिकायत निवारण मॉड्यूल और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण जैसी पहल देश भर में वास्तविक समय में, प्रभावशाली बदलाव ला रही हैं।”
अपने लेख में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया है कि किस तरह सरकार ने महिलाओं और बाल कल्याण में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। वहीं इस लेख पर पीएम मोदी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया गया है।