देश-विदेश

टुकड़ों में मिली मासूम बच्ची की लाश... चार दिनों से थी लापता... हत्या के पीछे वजह तलाश रही पुलिस

उदयपुर में 8 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक हत्या की गई है। इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के बाद उसकी क्षत-विक्षत लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बच्ची पिछले 4 दिन से लापता थी और जब बच्ची मिली, तो उसकी लाश घर से करीब 200 मीटर दूर एक खंडहर पर टुकड़ों में बिखरे हुए थे। 

घटना मावली इलाके की है। रविवार को सरकारी एमबी हॉस्पिटल में शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। पुलिस बच्ची की मौत के पीछे किसी तांत्रिक क्रिया किए जाने सहित अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। हत्या के बाद रविवार को लोपड़ा गांव में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता सन्नू भील ने 28 मार्च को मावली थाने मं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि पूजा 4 दिन पहले स्कूल से आकर अपने खेत पर जाने के लिए निकली थी, पर वह खेत पर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मृतक पूजा लोपड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा थी। मामले में पुलिस ने तीन से चार लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ चल रही थी।

मृतक बच्ची के काका मांगीलाल का कहना- अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि किसी और परिवार को इस दर्द ना गुजरना पड़े। मांगीलाल ने मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने और सरकार से मुआवजे की भी मांग रखी। इधर, मावली पुलिस ने बताया कि अपहरण को लेकर 28 मार्च को लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बच्ची का शव टुकड़ों मिला। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।  

----------