देश-विदेश

Manhole Ambulance : पटना में देश की पहली ‘मैनहोल एम्बुलेंस’ सेवा शुरू, 48 घंटे में सुलझेगी मैनहोल की समस्या

पटना। नगर निगम एक अनोखी और सराहनीय पहल के तहत मैनहोल एम्बुलेंस’ (Manhole Ambulance) सेवा शुरू करने जा रहा है। इस अभिनव प्रयोग के तहत अब शहर के किसी भी वार्ड में टूटी-फूटी या खुली मैनहोल (Patna Launches India First Manhole Ambulance) की समस्या को सिर्फ एक कॉल पर 48 घंटे के भीतर सुलझाया जाएगा। इस तरह का प्रयास करने वाला पटना देश का पहला शहर बन गया है।

नगर निगम की यह नई योजना खासतौर पर मॉनसून के मद्देनजर तैयार की गई है। बारिश के दौरान खुले या जर्जर मैनहोल जानलेवा साबित हो सकते हैं, ऐसे में मैनहोल एम्बुलेंसतुरंत पहुंचकर मरम्मत कार्य पूरा करेगी। एम्बुलेंस में एक प्रशिक्षित टीम, प्री-फैब मैनहोल कवर, उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री मौजूद रहेगी।

इस एम्बुलेंस सेवा को वेस्ट टू वंडरकांसेप्ट पर तैयार किया गया है। पटना नगर निगम ने अपनी बेकार और वर्षों से कबाड़ हो चुकी गाड़ियों को मॉडिफाई कर 6 मैनहोल एम्बुलेंस तैयार की हैं। ये गाड़ियां शहर के छह अंचलों में तैनात की जाएंगी। निगम पहले भी इसी तर्ज पर पिंक टॉयलेट और लू कैफे जैसे प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लागू कर चुका है।

 

----------