मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा... प्रदेश में गौमाता और मूक पशुओं के लिए भी... प्रदेश में होगी एम्बुलेंस की व्यवस्था
आज महावीर जयंती है। भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचार्य का मंत्र जो उन्होंने हमें दिया है, भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन यही मंत्र करा सकता है: CM pic.twitter.com/kAyZFG0WZk
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 3, 2023
अभी तक सिर्फ नागरिकों के तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी लेकिन अब गौ माता या अन्य मूक पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है। एंबुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे: CM pic.twitter.com/UroxFvlfLw
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 3, 2023
इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब तक केवल इंसानों के लिए प्रदेश में एम्बुलेंस की सुविधा थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में गौमाताओं और दूसरे मूक पशुओं के लिए एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की जा रही है। इन एम्बुलेंस में डॉक्टरों के साथ दूसरे स्टॉफ भी शामिल होंगे, ताकि जीव-जन्तुओं को उपचार मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके।