देश-विदेश

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा... प्रदेश में गौमाता और मूक पशुओं के लिए भी... प्रदेश में होगी एम्बुलेंस की व्यवस्था

अमरकंटक। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज अमरकंटक प्रवास पर हैं। जहां पर उन्होंने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले जीवनदायिनी मां नर्मदा कुंड में उन्होंने पूजा अर्चना की और नर्मदेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमरकंटक में आयोजित आचार्य विद्यासागर जीव दया पुरस्कार में शामिल के लिए पहुंच हुए हैं। 

आज महावीर जयंती के अवसर पर अमरकंटक में आचार्य विद्यासागर जीव दया पुरस्कार का आयोजन किया गया है। इस पर मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ’जो दूसरों को जीत जाते हैं, वह वीर हैं, लेकिन जो अपने आप को जीत ले, वह महावीर हैं।’ सीएम शिवराज ने कहा कि खुद को जीतने के लिए जितेंद्रीय बनना पड़ता है। 
 
इस मौके पर सीएम शिवराज ने जैन समाज के लोगों की तारीफ में कई कसीदे गढ़े, तो उनकी जीवन शैली, आत्मबोध, सात्विकता और समर्पण को शब्दों में पिरोया। सीएम शिवराज ने कहा कि देश में सभी समाज की अपनी परंपराएं हैं, जिनका वे पालन करते हैं, लेकिन जैन समाज एक ऐसा समाज है, जिससे दूसरे समाज भी प्रेरित होते रहते हैं। 
 

इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब तक केवल इंसानों के लिए प्रदेश में एम्बुलेंस की सुविधा थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में गौमाताओं और दूसरे मूक पशुओं के लिए एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की जा रही है। इन एम्बुलेंस में डॉक्टरों के साथ दूसरे स्टॉफ भी शामिल होंगे, ताकि जीव-जन्तुओं को उपचार मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके।  

----------