देश-विदेश

ट्रक से टकराई डबल डेकर बस….2 की मौत, 30 घायल

गुरुवार को डबल डेकर वोल्वो बस ने सामने चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इनमें बस चालक व एक महिला शामिल है। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना यूपी के अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई, पुलिस ने घायलों को टप्पल सीएचसी व गौतमबुद्धनगर के जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

पुलिस के अनुसार डबल डेकर बस (एचआर 01 डब्ल्यू 9700) कानपुर से दिल्ली जा रही थी। इसमें 60 से अधिक सवारियां मौजूद थीं। सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 53 के पास बस आगे चल रहे मालवाहक वाहन ट्रक (यूपी 14 एलटी 2080) में टकरा गई। इसमें बस चालक हापुड़ के थाना सिम्भौली क्षेत्र के अनूपुर डिबाई निवासी 32 वर्षीय शहनवाज पुत्र मन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पहुंच गई। इसके बाद घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बलिया, कानपुर, दिल्ली, सोनीपत के लोग शामिल हैं। वहां एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। इसकी पहचान कराई जा रही है। 

----------