देश-विदेश

ब्याज दर में बदलाव नहीं, महंगे नहीं होंगे लोन.... 6.50 प्रतिशत पर बना रहेगा रेपो रेट

नईदिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है। यानी ब्याज दर 6.50 फीसद पर बनी रहेंगी। बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया था। गुरुवार को आरबीआई ने अपने इस फैसले को सार्वजनिक किया। इससे पहले एमसी की तीन बैठक हो चुकी है। पहली बैठक 3 अप्रैल फिर 5 और अब 6 अप्रैल को बैठक हुई। 
 
 
बता दें कि इससे पहले मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई।
 
सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गईं। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गईं। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग फरवरी में हुई, जिसमें ब्याज दरें 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दी गई थीं।
 
----------