BREAKING NEWS : 386 एटीएम कार्ड के साथ 4 शातिर गिरफ्तार... बड़ी मात्रा में नगद भी जब्त... पूछताछ में जुटी पुलिस
2023-04-07 12:07 PM
261
भारत में शातिरों की करतूत से आम लोगों के साथ ही पुलिस भी हलाकान है। खासतौर पर आॅनलाइन फ्राड और एटीएम हैंकिंग व अफरा—तफरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मेहनत की गाढ़ी कमाई के पीछे हाथ धोकर पड़े इन शातिरों की वजह से आज के दौर में प्लास्टिक मनी भी सुरक्षित नहीं रह गई है।
ताजा मामला असम से सामने आया है, जहां पर पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार बदमाशों को असम पुलिस ने मोरीगांव से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 386 नग एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं, तो बड़ी मात्रा में नगद भी जब्त किया गया है।
असम: पुलिस ने कल मोरीगांव में 4 लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से 386 ATM कार्ड और नकद बरामद किया। pic.twitter.com/KXDBPQNVFE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
इतनी बड़ी तादाद में एटीएम कार्ड कहां से आए, इन कार्डस का इन्होंने क्या किया, किस तरह से इन कार्डस का दुरुपयोग हो रहा था, इन तमाम सवालों का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। न्यूज एजेंसी के हवाले से आई खबर के मुताबिक पुलिस इन चारों शातिरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस इन लोगों का लिंक तलाश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और कहां—कहां इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। पूछताछ के बाद ही मामले को लेकर सही जानकारी सामने आ पाएगी।