देश-विदेश

BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री ने मिलाया भाजपा से हाथ... महीनेभर पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा... क्या कहा, सुनिए

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीते 11 मार्च को उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी। आखिरकार उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। 

भाजपा में शामिल होने के बाद न्यूज एजेंसी से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी... एक कहावत है- 'मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है, वह अपने बारे में नहीं सोचता, किसी की सलाह नहीं सुनता'। 
 
गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही वे दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ.वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मंत्री और बाद में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता नल्लारि अमरनाथ रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और नरसिंहा राव के काफी करीबी थे।
----------