अमन सिंह ने NDTV को भी कहा अलविदा... आय से अधिक संपत्ति को लेकर... EOW कर रही जांच
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी, अमन सिंह छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह थे और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गिरने के बाद अमन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नवंबर 2022 में कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख के रूप में अडानी समूह में शामिल हो गए। और जब अडानी ने NDTV का नियंत्रण संभाला, सिंह उन निदेशकों में से एक थे जिन्हें अडानी समूह ने समाचार प्रसारक के बोर्ड में नियुक्त किया था।