देश-विदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ऐतिहासिक निर्णय और नीतियों से प्रदेश में हुई परिवर्तन के नये दौर की शुरूआत

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज शुक्रवार 12 दिसम्बर 2025 को उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण कर लिए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में म.प्र. ने पिछले दो वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और विकास के संकेतकों में भी सकरात्मक सुधार हुआ है। ऐतिहासिक निर्णयों और नीतियों से प्रदेश में परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी के विजन और विकसित भारत@2047 में मध्यप्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है।

  • योजनाएँ एवं महत्वपूर्ण निर्णय

  • किसानों के लिए भावान्तर योजना

  • विश्व विद्यालयों के कुलपति को कुलगुरू का सम्मानजनक नामकरण

  • पुलिस बैंड को प्रोमोट

  • खुले में मॉस के वितरण पर रोक

  • धार्मिक स्थल और अन्य स्थलों में निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग

  • परिवहन चेक पोस्ट बंद

  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि

  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उचित उपचार दिलाने राहगीर योजना। सहायता करने वाले को 25 हजार रुपये एवं सर्टिफिकेट

  • परिवहन विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन करने सारथी पोर्टल

  • हर किसान के खेत में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर किसानों को ऊर्जादाता बनाना

  • शौर्य संकल्प योजना में प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के लिए अलग से बटालियन का गठन।

  • मध्यप्रदेश परिसीमन आयोग का गठन

  • सभी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में अधिकतम 3900 रुपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता राशि

  • कोदो, कूटकी खरीदी के लिए मूल्य निर्धारित

  • लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि में वृद्धि। अब 1250 रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 1500 रुपये लाड़ली बहनों को

  • मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 जारी

  • सीएम राइज स्कूल को सांदीपनि विद्यालयों के रूप में विकसित किया गया।

  • देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान

  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना।

  • भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

  • 22 हजार पुलिस कर्मियों की नवीन नियुक्तियाँ

  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनू योजना, दुधारू पशुओं और डेयरी इकाई के लिए ऋण सहायता।

  • सिंहस्थ 2028 के लिए 5 हजार से अधिक होमगार्ड भर्ती

  • मुख्यमंत्री अदम साहसिक कार्य पुरस्कार, रेस्क्यू टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार

  • गोकुल ग्राम और वृंदावन ग्राम योजना

  • जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना

  • स्वास्थ्य संस्थानों में 46 हजार 491 नये पदों का श्रृजन

  • वीर शहीदों के परिजन की आर्थिक सहायता 50-50 प्रतिशत राशि पत्नी और माता-पिता को देना।

  • प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन।

  • युवाओं की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन।

  • किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन।

  • महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन।

  • 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्र और 800 आयुष आरोग्य मंदिर का संचालन प्रारंभ।

----------