देश-विदेश

राहुल के बयान 'गांधी माफी नहीं मांगते'... पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर का बड़ा बयान... क्या कहा, सुनिए पूरी बात

राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' को लेकर अब भी कटघरे में हैं। सूरत कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है, जिस पर जमानत मिलने की वजह से वे जेल से बाहर हैं। 'मोदी सरनेम' पर राहुल गांधी को कोर्ट ने माफी मांगने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बयान दिया कि 'मैं सावरकर नहीं हूं, गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगते।' राहुल के इस बयान के बाद देश की राजनीति में जोरदार तूफान मचा, जो अब तक शांत नहीं हुआ है। 

राहुल गांधी के इस बयान कि 'गांधी माफी नहीं मांगते', पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर का दावा है कि राहुल गांधी ने 2018 में कोर्ट से लिखित रूप में माफी मांगी थी। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा कि आज वे कहते हैं कि 'गांधी माफी नहीं मांगते' उस समय उन्होंने मांगी थी। राहुल गांधी ने तो मांगी ही पंडित नेहरू ने नाभा जेल में रहते हुए माफी मांगी थी। तब जाकर वे तड़ीपाड़ी से बाहर निकलकर उनको छूट मिली थी। 
 

फिलहाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस बयान के बाद कांग्रेस ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मामला अभी तुल पकड़ेगा, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल राहुल गांधी को तुगलक रोड़ वाला सांसद बंगला खाली करना पड़ गया है, और अब राहुल गांधी का नया ठिकाना 10 जनपथ है, जहां सोनिया गांधी काबिज हैं।  

----------