दिल्ली। फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज देश का बजट आने वाला है. इससे पहले ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. जी हां, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) कर दिया है. दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ देश भर में ये 1 फरवरी 2026 से ये महंगा हो गया है. बता दें कि ऑयल कंपनियों ने कीमतों में ये बढ़ोतरी इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है. बजट वाले दिन सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
हर नए महीने की शुरुआत तमाम फाइनेंशियल चेंज के साथ होती है और फरवरी का महीना भी कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st February) लेकर आया है और पहले ही चेंज ने लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, Budget Day पर तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं और ये पहली तारीख से 50 रुपये तक महंगा हो गया है. चार बढ़े महानगरों में नई कीमतों पर नजर डालें, तो... LPG Cylinder की कीमतों में ये लगातार दूसरे महीने इजाफा किया गया है. इससे पहले के जनवरी की शुरुआत में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में 111 रुपये तक का इजाफा किया था. दिल्ली में ये 1580.50 रुपये से महंगा होकर 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपये का हो गया था. तो कोलकाता में 1684 रुपये से 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से 1642.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1739.5 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दिया गया था.
बीते कुछ महीनों में देखें, तो लगातार 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की 8 अप्रैल 2025 के भाव पर बनी हुई है यानी इसकी कीमतों में लंबे समय से कोई चेंज नहीं किया गया है. 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का प्राइस 1 फरवरी को भी दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये है.