देश-विदेश

अन्ना हजारे की सामने आई प्रतिक्रिया... गलती की है, तो सजा होनी चाहिए... किस बात पर बोले, पढ़िए पूरी खबर

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से रविवार को पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन जारी होने के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna hazare) की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। अन्ना हजारे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस मामले में कुछ तो बात जरूर है। कमी तो ​दिखाई दे रहा है, इसलिए पूछताछ होगी। अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने, पहले भी पत्र लिखकर पूछा था कि नई शराब नीति के बारे में क्यों सोचते हैं, अच्छी बातें सोचो। पैसे के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं, शराब ने किसी का भला किया हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ, इसलिए सीबीआई ने जो देखा होगा, तो जांच हो रही है, अगर कोई दोष निकलता है तो सजा देनी चाहिए।

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल ने कहा कि उनसे जो भी सवाल होंगे, उसकी वे पूरी ईमानदारी से जवाब देंगे। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर सभी से साझा किया है। वीडियो ने सीएम ने कहा कि, 'कल से इनके सारे नेता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। संभवत: बीजेपी ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। अपने वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं। किसी को भी जेल में डाल सकते हैं। किसी ने जुर्म किया हो या ना किया हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। 

----------