देश-विदेश

AMAZING NEWS : पाटन में अनोखा आयोजन... भजन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए... टिकट की जगह रखी गई यह शर्त

देश में गोवंश सहित पशुओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सनातनी लोग तरह—तरह का आयोजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन गुजरात के पाटन में किया गया, जहां पर प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी का कार्यक्रम रखा गया। भजन सम्राट गढ़वी को गुजरात में सुनने वालों लंबी फेहरिस्त है, लिहाजा उनके कार्यक्रम के लिए बकायदा टिकट की व्यवस्था की जाती है और प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य होता है। 

गुजरात प्रांत के पाटन में सोमवार को रोटलिया हनुमान मंदिर में भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी के लिए जिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसमें प्रवेश के लिए शर्त रखी गई थी। यहां पर लोगों से टिकट के स्थान पर गायों के लिए रोटी लाने के लिए कहा गया था। 

पाटन में भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी के कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बन गया था। जब लोगों को यह पता चला कि उनके भजन को सुनने के लिए इस बार टिकट नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि रोटी ले जाना होगा, तो लोगों ने भागदौड़ शुरू की और जिससे जितना बन पड़ा रोटी लेकर आयोजन स्थल की तरफ भागा।
 

बताया जाता है कि भजन कार्यक्रम शुरू होने से पहले और चलते तक गायों के लिए बड़ी तादाद में रोटियां एकत्र हो गईं थी। यह महज एक संदेश था कि गायों को आहार की जरूरत होती है, लिहाजा जिससे जितना हो सके, उनके लिए इंतजाम करता रहे और उनकी सुरक्षा में अपना योगदान देता रहे।  

----------