देश-विदेश

29 अप्रैल का इतिहासः 1639 में आज के दिन रखी गई थी लाल किले की नींव

नईदिल्ली। दिल्ली गए और लालकिला नहीं देखा तो क्या देखा। क्या आपको पता है कि लालकिले की नींव 1639 में दिल्ली में शाहजहां ने आज के ही दिन रखीं थी। पांचवे मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाए गए लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना। शानदार गुंबदों, बेहतरीन मेहराबों और जालीदार छज्जों से सजी यह इमारत, बेहतरीन स्थापत्य कला और बेमिसाल कारीगरी का नमूना है।

29 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा है, जिसमें आज के ही दिन बकिंघम पैलेस को पहली बार जनता के लिए खोला गया था। 1639 में दिल्ली के लाल किले की नींव रखा जाना प्रमुख है। आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस भी मनाया जाता है। 1945 में एडॉल्फ हिटलर ने शादी की और रासायनिक हथियार निषेध संधि प्रभावी हुई।

 

29 अप्रैल के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम:

1639: दिल्ली में शाहजहां ने ऐतिहासिक लाल किले की नींव रखी।

1429: जोन ऑफ आर्क ने ऑरलियन्स की घेराबंदी हटाई।

1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।

1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर (Zipper) का पेटेंट कराया।

1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, एडॉल्फ हिटलर और ईवा ब्राउन ने शादी की और दाचाऊ सांद्रता शिविर को अमेरिकी सैनिकों ने मुक्त कराया।

1993: बकिंघम पैलेस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।

1997: रासायनिक हथियार कन्वेंशन लागू हुआ, जो रासायनिक हथियारों के उत्पादन/भंडारण पर रोक लगाता है।

जन्म और निधन:

1848: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ।

1979: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप का निधन।

 

----------