Delhi Public School को बम की धमकी, सुरक्षा के तौर पर खाली कराया गया स्कूल
2023-04-26 12:11 PM
611
नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी मिली। धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली कराया गया है। सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को लेकर घर भागते दिखे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि डीपीएस को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। स्कूल में सभी छात्र सुरक्षित है। स्कूल प्रशासन से सतर्क रहने को कहा गया है। मौके पर दिल्ली पुलिसकर्मी सहित फायर टेंडर मौजूद है। डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने आठ बजकर 10 मिनट पर 100 पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Big:-
— Sunaina Bhola (@sunaina_bhola) April 26, 2023
Delhi Public School Mathura Road gets #BombThreat.
Agencies on Alert..#DelhiPublicSchool
ANI pic.twitter.com/MLqTd6xMWM
ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान ने किसी को स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया। मथुरा रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। पहले कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद सीनियर बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला जाएगा। अभी छोटे बच्चों का स्कूल से बाहर निकाला जा रहा है।