देश-विदेश

बहुपक्षीय संस्‍थानों में सुधार की तत्‍काल आवश्‍यकता : भारत

 संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की अनौपचारिक बैठक के दौरान बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार पर जोर दिया है, यह देखते हुए कि बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार एक तत्काल आवश्‍यकता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के बढ़ते विखंडन को लेकर चिंतित है।

उन्होंने यह भी कहा कि G-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत दक्षिण की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वैश्विक दक्षिण के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना जारी रखेगा। कंबोज ने कहा कि आगे की राह चुनौतीपूर्ण है और विकास चुनौतियों का स्थायी समाधान खोजने के लिए सदस्य देशों से सामूहिक रूप से मिलकर काम करने का आग्रह है।

----------