देश-विदेश

सीआरपीएफ के 83 हजार पद खाली, जल्द भरें जाएंगे

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एक जनवरी 2023 तक कुल स्वीकृत 10 लाख 15 हजार 237 पदो में से 83 हजार से अधिक पद रिक्त है। जिसमें जल्द भर्ती की जाएगी।  यह पद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और असम रायफल्स में है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच 32 हजार से अधिक लोगों की भर्ती की गई। इतर 64 हजार से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कई चरणों में चल रही है जिसे 2023 में खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

यहां चल रही भर्ती

एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसएससी जीडी कांस्टेबल के बीएसएफ, सीआईएसएप, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी एसएसएफ और असम रायफल्स से 45 हजार ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जीडी कांस्टेबल की कंप्यूटर बेस परीक्षा इस वर्ष 10 जनवरी से शुरू हुई है जो 14 फरवरी तक चलेगी।

----------