देश-विदेश

भरभराकर गिरा घर का छत... दबकर गर्भवती महिला की मौत... पति बुरी तरह घायल

राजस्थान में भीलवाड़ा में मकान की छत गिरने से 7 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चार साल का मासूम सिर्फ इसलिए बच गया क्योंकि वह घर के बरामदे में सो रहा था। मामला देव तलाई गांव का है। 

जानकारी के मुताबिक, उदय लाल के घर की छत से पानी टपकता था। इस कारण उसने छत की रिपेयरिंग करवाई थी। छत में जो बजरी डलवाई थी पट्टियां उसका वजन सहन न कर सकीं और यह हादसा हो गया। घायल पति ने बताया कि शुक्रवार को उन लोगों ने छत की रिपेयरिंग करवाई थी। रात को वह पत्नी के साथ घर के अंदर सोया हुआ था। जबकि, उनका 4 साल का बेटा घर के बरामदे में सोया था।

देररात अचानक छत भरभरा के उन पर गिर गई। मलबे में दबने से 24 साल की लाड़ देवी की मौत हो गई। जबकि, उदय लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, अगर दंपति का बेटा बरामदे में न सोया होता तो शायद उसे भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने बताया कि लाड़ देवी 7 माह की गर्भवती थी। दो महीने बाद ही घर में नन्हा मेहमान आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

 

----------