देश-विदेश

बीबीसी दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में आईटी रेड... कर्मचारियों के मोबाइल जब्त... स्टाफ घर रवाना

दिल्ली। वैश्विक मीडिया संस्थान बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में आज आयकर विभाग ने दबिश दी है। दोनों ही महानगरों के दफ्तरों में कार्यरत सभी कर्मियों के मोबाइल फोन को आयकर की टीम ने जब्त कर लिया है और दफ्तर को सील करने के साथ ही क​र्मचारियों को घर जाने कह दिया गया है। इसके साथ ही बीबीसी लंदन के दफ्तर को भी सूचित कर दिया गया है। 

बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग की इस दबिश के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई है। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह आयकर सर्वे का हिस्सा है, हालांकि इस मामले को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
 
 

बता दें कि इससे पहले बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। अखिल भारतीय कांग्रेस ने इस आयकर दबिश को उसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर बयान जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह अघोषित आपातकाल है। 

बीबीसी के दफ्तर में आयकर की दबिश को लेकर देश के सभी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में चर्चा शुरु हो गई है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर सभी मीडिया संस्थान लगातार अपनी निगाहें गड़ाए हुए हैं, पर दूसरी तरफ कार्रवाई को लेकर मीडिया समूह में भी असमंजस की स्थिति बन गई है। 
----------