देश-विदेश

बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के साथ... नजर आई पीएम मोदी की तस्वीर... अरब में जोरदार हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं। आज अबू धाबी में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने शानदार स्वागत किया। 
 

UAE में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। भारतीय पीएम मोदी के स्वागत में लाइट से ही वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ( माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया।
 

बता दें कि पीएम मोदी इस दौरे पर वैश्विक मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी का पिछले 9 साल में यूएई का यह 5वां दौरा है। UAE में पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद शेख जायद से भी मिले। पिछले साल बिन जायद ने खुद प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी को रिसीव किया था। वहीं, साल 2019 में बिन सलमान ने मोदी को बड़ा भाई बताया था। पीएम इस दौरे पर पीएम रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और प्राद्योगिकी पर बात करेंगे। 

 

----------