प्रशासन का सख्त फरमान... 8 अगस्त तक मोबाइल पर नहीं चलेंगे इंटरनेट... पढ़िए पूरा मामला
2023-08-06 10:24 AM
314
हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत के बाद दंगा भड़काने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने अब तक 216 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि 80 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 104 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 8 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने सा प्रभावित नूंह जिले में विध्वंस अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को दर्जनों अवैध ढांचे ढहा दिए हैं।
गृह मंत्री अनिल विज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में अब तक कुल 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है तथा 104 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। हिंसा तब भड़की थी जब 31 जुलाई को नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। वहीं विपक्ष हिंसा को लेकर खुफिया तंत्र के कथित रूप से विफल रहने की जांच की मांग कर रहा है जबकि विज ने कहा है कि नूंह जिले में धार्मिक शोभायात्रा के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका के बारे में उनके पास कोई खुफिया जानकारी नहीं थी।
----------