देश-विदेश

BREAKING NEWS : राहुल गांधी की सदस्यता बहाल... सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद... लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले में अपनी सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी की एक बार फिर सदन में वापसी हो गई है। राहुल गांधी को इस मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई थी, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा ​सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। 
 
इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में जोरदार खुशी का माहौल नजर आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र और न्यायालय पर पूरा भरोसा था। खड़गे ने कहा कि अब सदन में विपक्ष और भी ज्यादा मजबूती के साथ खड़ा नजर आएगा। 

 

----------