कोटा में सीएम ने ली कोचिंग संचालकों की क्लास... फटकार लगाते हुए कहा... क्राइम कर रहे हैं आप
2023-08-19 01:01 PM
251
कोटा। देशभर में एजुकेशन हब के नाम से प्रख्यात राजस्थान का 'कोटा', इन दिनों सुसाइडल अब बना हुआ है। बीते 8 महीनों के आंकड़े बताते हैं कि इस बीच डॉक्टर—इंजीनियर बनने का सपना लेकर आए 21 बच्चों ने खुदकुशी कर ली। इन सुसाइडल मामलों ने देशभर के बच्चों और उनके पालकों को जैसा शॉक दिया है, उसके बाद 'कोटा' का नाम सुनते या कहते ही लोगों में दहशत भर जा रही है।
हालात को देखते हुए शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में कोचिंग संचालकों की जमकर क्लास ली और उन्हें फटकार भी लगाई। सीएम गहलोत ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को एक कमेटी बनाने का आदेश दिया है, ताकि लगातार बढ़ रहे सुसाइडल केसों को रोकने में मदद मिल सके।
गहलोत ने कहा कि कमेटी में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, माता-पिता और डॉक्टर समेत सभी हितधारक शामिल होंगे और यह 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कोचिंग हब कोटा में आईआईटी और NEET उम्मीदवारों के बीच आत्महत्या के मामलों पर एक समीक्षा बैठक में बोलते हुए, सीएम गहलोत ने कक्षा 9 और 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों पर पड़ने वाले बोझ का जिक्र किया।
कोटा में बढ़ते सुसाइड के मामलों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधकों के साथ मीटिंग में कहां कि 'मैं कोटा में बच्चों को अब मरते हुए नहीं देख सकता, सिस्टम सुधारिए अब।'