दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मार्निंग असेंबली में मनाई गई। गांधी जी आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे कक्षी 5वीं को मोक्ष पाल ने अपने संवादों से सभी का ध्यान खींचा। और सभी को सच्चाई की राह पर चलने की सीख दीं।

येलो हाउस की इंचार्ज शिक्षिका प्रीति तिवारी ने बताया कि आज बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। रोशन वर्मा ने बच्चों को बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

प्रीति तिवारी ने बच्चों को बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में हमारे जवानों तथा किसानों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करता है। आज की असेंबली अनय अम्बोरे, तेजस्वी वर्मा, गुंजन डेंगे, उत्कर्ष यादव ने सहभागिता निभाई। असेंबली रोहन साहू ने कंडक्ट की।