देश-विदेश

जमीन पर रखा हुआ था तिरंगा... पीएम मोदी ने उठाया और अपने जेब में रखा... फिर देखिए क्या हुआ

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में 15वें BRICS सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हुए हैं। सम्मेलन के पहले सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के नेताओं को संबोधित किया और इनके सामने पांच प्रस्ताव भी रखे। इसके बाद जब ग्रुप फोटो के लिए स्टेज पर पीएम मोदी पहुंचे तो उन्होंने तिरंगे को जमीन पर रखा देखा। 

वहां जमीन पर केवल तिरंगा ही नहीं रखा​ था, बल्कि अन्य अन्य देशों के झंडों को भी रखा गया था। जमीन पर देश के झंडे को रखे जाने के पीछे उद्देश्य संबंधित राष्ट्र के नेताओं को उनकी तय जगह बताना था। यहां पीएम मोदी जमीन पर रखे तिरंग के पास पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले तिरंगे को उठाया और अपनी जेब में रख लिया। उन्हें देख दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी अपने देश के झंडे को जमीन से उठा लिया। 
 
----------