देश-विदेश

पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका... 8 लोगों के उड़ गए चिथड़े... अवैध तरीके से हो रहा था संचालित

कोलकाता। रविवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके में आने वाले दत्तपुकुर की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें, 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। हालांकि खबर सामने आ रही है कि इस विस्‍फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव भी बरामद किए गए हैं, लेकिन पुष्टि केवल 5 लोगों की ही गई है। विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य में एगरा, बजबज के बाद अब दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को टीएमसी नेताओं की मदद से चलाया जा रहा है और इसके लिए पुलिस को पैसे भी दिए जाते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में तोड़फोड़ कर दी।
 

वहीं, इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई के महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। एगरा इलाका ओडिशा सीमा राज्य की सीमा के नजदीक है। 

 

----------