देश-विदेश

केंद्रीय मंत्री गड़करी ने लॉंच की कार... 40% इथेनॉल और 60% इलेक्ट्रिक एनर्जी से चलेगी... मेड इन ​इंडिया है इंजन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज दिल्ली में आयोजिक एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार के प्रोटोटाइप के तौर पर नई Toyota Innova Hycross को लॉन्च किया है। इस कार को पूरी तरह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा भारत में ही डेवलप किया गया है। ये कार 40% इथेनॉल और 60% इलेक्ट्रिक एनर्जी से चलेगी।

वैकल्पिक ईंधन और वायु प्रदूषण के रोकथाम की दिशा में ये इस कार की लॉन्च एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहें।

ये नई इनोवा कार 60 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाइड एनर्जी से और 40 प्रतिशत बायो इथेनॉल से चलेगी। इससे फ्लेक्स फ्यूल के चलते कार के माइलेज में जो कमी आती है उसकी भरपाई की जा सकती है। ये अपनी तरह की दुनिया की पहली कार है, जिसमें ओल्ड स्टार्ट सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस कार का इंजन माइनस 15 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान में भी आसानी से वर्क कर सकता है।

चूंकि इथेनॉल ज्यादा वाटर ज्यादा ऑब्जर्व करता है, जिससे इंजन कंपोनेंट में जंग लगने का खतरा ज्यादा रहता है, लेकिन इस कार में इस्तेमाल होने वाला इंजन पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया है, इसमें इस्तेमाल किए गए कंपोनेंट्स पूरी तरह से वॉटर रेजिस्टेंट हैं, इसलिए इसमें जंग लगने का खतरा नहीं है। फिलहाल इसका प्रोटोटाइप तैयार किया गया है, जल्द ही इसका प्रोडक्शन मॉडल भी दुनिया के सामने आएगा।

 
----------