महिला आईएएस अफसर पर भारी पड़ी... तबादला आदेश पर फूलों की बारिश... देखिए वीडियो
2023-09-06 10:25 AM
584
नौकरशाही में तबादला, नई पदस्थापना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कई बार सरकारी आदेश पर लोकप्रियता और अपनी शोहरत का दिखावा भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश की एक महिला आईएएस अफसर दिव्या मित्तल के साथ हुआ है। मिर्जापुर में पदस्थ रही आईएएस अफसर दिव्या मित्तल को बस्ती जिले में तबादले का आदेश जारी हुआ, जिसके बाद उनके विदाई समारोह में फूलों की बारिश का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही अब उन्हें 'वेटिंग फॉर ट्रांसफर' का आदेश दे दिया गया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर के बाद मीडिया की मौजूदगी में प्रोपेगंडा करना आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को भारी पड़ गया। मिर्ज़ापुर में विदाई समारोह में उन पर फूलों की वर्षा की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उच्च स्तर पर इस पब्लिसिटी स्टंट पर नाराजगी जाहिर की गई और आज उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया। अब बस्ती के नए जिलाधिकारी 2011 बैच के आईएएस आंद्रा वामसी होंगे।
दरअसल, डीएम रहीं आईएएस दिव्या मित्तल के तबादले की खबर से हर कोई अवाक रह गया। विदाई समारोह में जिसमें उनके साथ करने वालों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। निवर्तमान डीएम जिले से विदा हुईं तो रास्ते में व्यापारियों के एक समूह ने रोककर उनपर फूलों की बारिश की गई।
आईएएस पर भारी पड़ी फूलों की बारिश pic.twitter.com/xRpMiFIUqV
— maharashtra mandal (@maharashtraman5) September 6, 2023
मिर्जापुर की डीएम रहीं दिव्या मित्तल का बस्ती तबादला होने पर मिर्जापुर के सामाजिक संगठनों, प्रधान संघ और व्यापारी संघ ने शहर के गंगा नदी के पक्के घाट पर देर शाम एक विदाई समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में उन पर देर तक गुलाब के फूलों की बारिश होती रही। लोगों ने उन्हें फूलों से ढंक दिया। फूलों की बारिश के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे भी लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।